प्रेमी ने की 'प्यार' की हत्या : वजह जान हो जाएंगे हैरान, थाने में यह बोला आरोपी

प्रेमी ने की 'प्यार' की हत्या : वजह जान हो जाएंगे हैरान, थाने में यह बोला आरोपी

देवरिया । देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। शव को नहर की पटरी के किनारे धान के खेत में फेंक दिया। बताया जाता है कि हत्या करने वाले ने थाने पहुंच हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।  इसके बाद पुलिस और फारेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की जांच में जुट गई। गौरीबाजार के बंसहिया नहर किनारे शुक्रवार सुबह धान के खेत में महिला की रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 

महिला के पेट व सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। नहर की पटरी पर खून बिखरा पड़ा था। महिला की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सरिता दुबे (35) पत्नी स्व. नितेश उर्फ डब्लू के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद शुक्रवार को भोर में हत्यारे ने खुद हत्या की सूचना पुलिस को दी। 

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूचना के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। इधर पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले दुकानदार सहित छह लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंच खुद सरेंडर कर दिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
 

कहीं तीसरे की एंट्री तो नहीं बनी हत्या की वजह

एक-दूसरे से प्रेम करने वाले दोनों प्रेमी एक साथ गौरीबाजार के लिए बृहस्पतिवार की शाम को निकले थे। वो कहां गए और रात में कहां रुके इसकी जानकारी किसी को नहीं है। भोर में दोनों घटनास्थल पर कैसे पहुंचे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस सरेंडर करने वाले आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
 चर्चा है कि पति की मौत के बाद आरोपी के साथ किसी तीसरे की एंट्री हो गई थी। जिसे लेकर महिला और उसके प्रेमी से विवाद भी हुआ था। हो न हो तीसरे की एंट्री से खार खाए प्रेमी ने नाराज होकर घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर बिखरे खून से लगता है महिला और हत्यारे में कुछ देर संघर्ष हुआ है। पति की एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। महिला को तीन बेटियां और एक बेटा है। अप्रैल माह में उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी।