वाराणसी में गंगा किनारे मिला किशोरी का शव, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी

वाराणसी में गंगा किनारे मिला किशोरी का शव, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र विश्व सुंदरी पुल के नीचे  मंगलवार की सुबह 15 वर्षीय एक अज्ञात लड़की का शव मिला। लड़की के शव को देखकर तत्काल वहां मौजूद नविको ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह गंगा में डूब गई थी 1 से 2 दिन पुराना बताया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं सका।पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। लड़की लाल रंग का स्वेटर, काही कलर का कुर्ता और काले कलर का सलवार पहने हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रामा सेंटर स्थित मर्चरी में रखवा दी है और लड़की के पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सुबह नाभिकों द्वारा सूचना मिली थी की विश्व सुंदरीपुल के नीचे एक लड़की का शो मिला है तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को बाहर कराया गया। उन्होंने बताया कि यह देखकर प्रतीत हो रहा है की लड़की पानी में डूब गई थी और बहते हुए गंगा किनारे आ गई है। उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले लड़की की पहचान करने में लगे हुए हैं। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है और उसकी तस्वीर भी सजा कर दी गई है। परिजनों के जानकारी के बाद ही लड़की का पोस्टमार्टम होगा।