चुनाव ड्यूटी में लगे गुजरात पुलिस के जवान का विवादित बयां- जानिए क्या कहा?

चुनाव ड्यूटी में लगे गुजरात पुलिस के जवान का विवादित बयां- जानिए क्या कहा?

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। आज सातवे और अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जोकि शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।  जिन जिलों में आज मतदान हो रहा है। पूर्वांचल में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 1 बजे तक 35.51% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा चंदौली में 38.45% वोटिंग हुई। जबकि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सबसे कम 33.55% वोटिंग हुई। यूपी चुनाव में गुजरात पुलिस की ड्यूटी को लेकर हंगामा मच गया है। किसान नेता योगेंद्र यादव ने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें गुजरात पुलिस का एक जवान कह रहा है कि योगी ही आएगा।

इस वीडियो पर उन्होंने चुनाव अयोग को टैग किया है। लिखा-देखिए! गुजरात पुलिस यूपी में चुनाव कराने आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद योगी ही आएंगे...कहने वाले गुजरात पुलिस के जवान को ड्यूटी से हटा दिया गया है। मिर्जापुर पुलिस ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, इससे पहले वाराणासी के DM ने कहा था कि वाराणसी में कहीं पर भी गुजरात पुलिस की ड्यूटी नहीं लगी है।