एमएलसी चुनाव में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, पत्नी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटीं

 एमएलसी चुनाव में बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, पत्नी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटीं

वाराणसी (रणभेरी): यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद अब एमएलसी चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार होने लगी है। सियासी योद्धा चुनावी मैदान में निकलकर अपने लिए मत मांगने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस लिहाज से यूपी में चुनावी समर का दूसरा दौर आ चुका है। वाराणसी में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के चुनाव के लिए पूर्व विधायक अन्नपूर्णा सिंह ने नामांकन किया था। साथ में अपने पति चर्चित विधायक बृजेश सिंह का भी पर्चा दाखिल किया था। लेकिन एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी वाले दिन यानी आज वाराणसी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निवर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में डटी है

वाराणसी के सेंट्रल जेल में बंद एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ अरुण लगातार ने दूसरी बार निर्दल प्रत्याशी के तौर पर्चा भरा था। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह को भाजपा ने समर्थन दिया था। उन्होंने सपा की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी को करीब 19 सौ मतों से पराजित किया था।

बृजेश को कुल 3038 वोट मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे। इस बार भी चर्चा थी कि भाजपा ने अपने विधायक सुशील सिंह के चाचा बृजेश सिंह के लिए इस बार भी मैदान खाली छोड़ दिया है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार भाजपा ने डॉ. सुदामा सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने उमेश कुमार को मैदान में उतारा है। बृजेश सिंह के नाम वापस लेने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।