गंगा में आज नौका संचालन पूरी तरह बंद, निराश होकर लौट रहे श्रद्धालु , प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए नाविक

गंगा में आज नौका संचालन पूरी तरह बंद, निराश होकर लौट रहे श्रद्धालु , प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए नाविक

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में गंगा में नाव का संचालन पूरी तरह बंद है। सोमवार की सुबह घाट किनारे सभी नावों की कतार लगी रही। आने वाले श्रद्धालु भी निराश होकर लौट रहे हैं। राजेंद्र प्रसाद घाट पर नाव चालकों ने जेल में बंद नाविकों की रिहाई और पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ नाविक समाज ने धरना प्रदर्शन किया।  नाविकों ने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांडी ने कहा कि नाविक समाज के 14 को जेल भेज दिया गया है। जब तक उनकी रिहाई और नाविकों का उत्पीड़न बंद नहीं कर दिया जाता, तब नावों का संचालन बंद रहेगा।

अस्सी से राजघाट के बीच करीब साढ़े तीन हजार नावों का संचालन होता है। पिछले सात वर्ष में नावों की संख्या में दोगूना की बढतरी हुई है। इसमें से करीब आठ सौं से अधिक नावों का पंजीकरण का प्रस्ताव लंबित हैं। नाविकों ने बताया कि नगर निगम नावों का लाइसेंस देने मे देरी कर रहा है। वहीं नाव का संचालन बंद होने से पर्यटक बिना बोटिंग किए मायूस लौट रहे हैं।