Aditya Roy Kapur की नई फिल्म ओम: द बैटल विद इन' 1 जुलाई को होगी रिलीज

Aditya Roy Kapur की नई फिल्म ओम: द बैटल विद इन' 1 जुलाई को होगी रिलीज

(रणभेरी): एक्टर आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। उनकी नई फिल्म का नाम है ‘ओम : द बेटल विद इन’ फिल्म की रिलीड डेट अनाउंस कर दी गई है। इस बात की जानकारी आदित्य ने खुद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। ऐक्टर के साथ 'दिल बेचारा' फेम संजना संघी नजर आएंगी। इस फिल्म को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज, अहमद खान और शायरा खान प्रड्यूस कर रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर के 'ओम' लुक की बात करें तो उनका अंदाज ये 'बागी' फिल्म में टाइगर श्रॉफ के लुक से मिलता जुलता लग रहा है। हाथ में हथियार लिए 'ओम' आदित्य रॉय कपूर धमाकेदार बॉडी में नजर आ रहे हैं। उनके लुक को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन फैंस को देखने को मिलेगा। आदित्य अपनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। इस गर्मी फैंस इसे थिएटर में एन्जॉय कर सकते हैं। आदित्य रॉय कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनके पास तमिल की सुपरहिट फिल्म थड़म का हिंदी रीमेक भी है। इस फिल्म में आदित्य के अपोसिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। इसके अलावा आदित्य के पास एक विलेन 2 जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी है।आदित्य रॉय कपूर ने साल 2009 में बॉलीवुड में लंदन ड्रीम्स से डेब्यू किया था लेकिन उन्हें फेम आशिकी 2 से मिला जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थी। इसके बाद वह ये जवानी है दीवानी, मलंग, कलंग, दावत-ए-इश्क और लूडो जैसी फिल्मों में नजर आए।