एकता कपूर की दिवाली पार्टी में गिरते गिरते बचीं हिना खान

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में गिरते गिरते बचीं हिना खान

(रणभेरी):  टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। शनिवार रात एकता कपूर ने अपने घर दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की। इस दौरान टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान भी शामिल हुई। इस मौके पर हिना लाइट ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। हिना का यह अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया लेकिन एक्ट्रेस को साड़ी पहनना और उसे संभालना इस बार थोड़ा भारी पड़ता दिखा। दरअसल, हिना एक मौके पर गिरते गिरते बची।

फिल्म निर्माता एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने लाइट ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस इंडियन लुक में हमेशा की तरह एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आया। लेकिन हिना खान को इस बार साड़ी पहनना भारी पड़ गया।हिना खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह साड़ी पहने पैपराजी के सामने पोज देती हुई नजर आईं। पोज देने के बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी को दिवाली विश किया और वह घर के अंदर जाने के लिए तुरंत मुड़ गई। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस का पैर साड़ी में उलझ गया जिसकी वजह से उनकी हील्स का बैलेंस बिगड़ जाता है।वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान ने कैसे अपना बैलेंस संभाला और वह वहां से अंदर की ओर रवाना हो गई। हिना खान ने बैलेंस बिगड़ने के दौरान दीवार को पकड़ा जिससे वह बाल-बाल गिरने से बच गई। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।यूजर्स ने की एक्ट्रेस की तारीफ हालांकि हिना खान के गिरने पर फैंस ने उनको सही से चलने की सलाह दी। तो वहीं कुछ फैंस ने उनके इंडियन लुक की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा- 'थोड़ा आराम से'। एक अन्य यूजर ने उनके फैशन सेंस की तारीफ कर लिखा, 'हिना खान का फैशन सेंस हमेशा टॉप पर रहता है'।