जागरूकता से ही बच्चियां बनेंगी मजबूत:अजय राज वर्मा

जागरूकता से ही बच्चियां बनेंगी मजबूत:अजय राज वर्मा

मंडुवाडीह पुलिस ने हिन्द कान्वेंट स्कूल की बच्चियों से किया संवाद

वाराणसी (रणभेरी): बचपन से ही बच्चियों को निडर और आत्मविश्वासी बनाना समाज और परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें सही शिक्षा, आत्मरक्षा के गुर और खुलकर अपनी बात रखने की आज़ादी देकर हम उन्हें मजबूत बना सकते हैं।ये बातें रविवार को लहरतारा महेशपुर स्थित हिन्द कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बच्चियों व शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कही।

उपनिरीक्षक खुशबू सिंह ने कहा कि समाज मे महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम की जरूरत है। पुलिस और प्रशासन की टीमें छात्र-छात्राओं को गुड-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों के प्रति हमेशा जागरूक करती हैं।

पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें निडर बनने और किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी गई।आपातकालीन नंबरों जैसे वीमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, और साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रयोग का तरीका सिखाया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा, महिला उप निरीक्षक खुशबू सिंह, उप निरीक्षक सुनील सिंह,हिन्द कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता शर्मा,हिन्द कान्वेंट स्कूल के निदेशक नरेंद्र शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *