छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एडीजी और डीआईजी ने नाव से किया गंगा घाटों का निरीक्षण

छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एडीजी और डीआईजी ने नाव से किया गंगा घाटों का निरीक्षण

नमो घाट से सामने घाट तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को सतर्क रहने के निर्देश

वाराणसी (रणभेरी): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और घाटों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीजी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी शिवहरि मीणा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने नाव के जरिए नमो घाट से सामने घाट तक गंगा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, नावों के संचालन, जल पुलिस की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने गंगा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों की तैयारियों का भी आकलन किया।

वहीं, अस्सी घाट पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी शिवहरि मीणा, डीसीपी गौरव बंसवाल, एसीपी गौरव कुमार सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम और जल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन का विशेष जोर छठ पूजा के दौरान गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर है। इसके लिए पुलिस, जल पुलिस और आपदा राहत से जुड़ी टीमों को सतर्क रखा जा रहा है। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *