राहुल गांधी के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

पुतला दहन कर की नारेबाजी, कहा – देश विरोधी बयानबाजी स्वीकार नहीं

वाराणसी (रणभेरी): कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बेनियाबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन को और तेज किया।

अनूप जायसवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार से बौखलाहट में कांग्रेस नेतृत्व अनर्गल बयान दे रहा है, जिससे देश की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसी किसी भी देश विरोधी मानसिकता का लगातार विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के समर्थन में भी नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, अखिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *