छठ पर घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

छठ पर घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं, आरक्षित बोगियों में भी बढ़ा दबाव; अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की उठी मांग

(रणभेरी): छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

ट्रेनों में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है, जबकि आरक्षित बोगियों में भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। स्थिति यह है कि कई यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है।

छठ पर घर लौटने वालों की उमड़ी भीड़, मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

यात्रियों का कहना है कि छठ महापर्व परिवार के साथ मनाने की परंपरा और विशेष महत्व है। ऐसे में सभी की कोशिश समय से घर पहुंचने की है, लेकिन ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रा मुश्किल हो गई है। लोग किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग

यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से छठ महापर्व को देखते हुए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की है। साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की जरूरत बताई है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की संख्या और क्षमता बढ़ने से भीड़ का दबाव कम होगा तथा लोगों को राहत मिलेगी। इससे वे समय से अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ छठ महापर्व मना सकेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *