वाराणसी (रणभेरी): सावन माह में कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंडुवाडीह चौराहे पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विशेष सतर्कता बरती। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा के नेतृत्व में क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर शुक्ला, उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार, उप निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव व उप निरीक्षक आरके यादव पुलिस बल के साथ चौराहे पर मुस्तैद रहे।
पुलिस टीम ने कांवरिया मार्ग पर लगातार निगरानी रखते हुए कांवरियों के आवागमन को सुचारु बनाए रखा। चौराहे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आम राहगीरों को भी यातायात में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार कांवरियों के लिए रास्ता साफ कराते रहे।पुलिस की सक्रियता से कांवरियों की यात्रा सुगम रही और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास किया गया।
