एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी, विदेश यात्रियों की सख्त जांच
वाराणसी (रणभेरी): स्वास्थ्य विभाग ने इबोला वायरस को लेकर जिला स्तर पर अलर्ट जारी किया है विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग एयरपोर्ट पर सख्ती से की जा रही है इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है संदिग्ध लक्षण मिलने पर मरीज को तुरंत आइसोलेशन में रखकर जांच के लिए भेजा जाएगा स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा है जिले में इबोला को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
एयरपोर्ट पर तैनात हेल्थ टीम को अतिरिक्त प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं संदिग्ध मरीजों के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे जा रहे हैं होटल गेस्ट हाउस और मेडिकल कॉलेजों में विशेष प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है फिलहाल जिले में कोई भी इबोला संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को लगातार मजबूत करने के निर्देश दिए हैं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें किसी भी प्रकार के बुखार या संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
