सुबह 6 बजे भजन बजाने पर ट्विंकल ने अक्षय कुमार को लगाई फटकार, बोलीं- तुम अनूप जलोटा की तरह गाते हो

सुबह 6 बजे भजन बजाने पर ट्विंकल ने अक्षय कुमार को लगाई फटकार, बोलीं- तुम अनूप जलोटा की तरह गाते हो

कॉफी विद करण में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को किया फोन, पत्नी ने सुबह-सुबह नींद खराब करने और बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ने की शिकायत की; फ्री में शो करने पर भी कसा तंज

(रणभेरी): अभिनेता अक्षय कुमार और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन-9’ में पहुंचे। शो के दौरान एक मजेदार चैलेंज में अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन लगा दिया। फोन स्पीकर पर था, इसलिए ट्विंकल की बातें सुनकर करण जौहर और रवि किशन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, चैलेंज के तहत अक्षय को पांच अंक हासिल करने के लिए फोन पर किसी से एक खास वाक्य बुलवाना था। इसके लिए उन्होंने ट्विंकल को कॉल किया। अक्षय ने उनसे प्यार से बात करने की गुजारिश की, लेकिन ट्विंकल ने उल्टे उनकी कई आदतों की शिकायतें शुरू कर दीं।

सुबह 6 बजे भजन बजाने पर जताई नाराजगी

ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि वह पिछली रात मुश्किल से सो पाई थीं, लेकिन सुबह-सुबह अक्षय ने उन्हें जगा दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “आखिर सुबह 6 बजे कौन भजन बजाता है? और ऊपर से तुम उससे भी तेज गाने लगते हो, जैसे तुम अनूप जलोटा हो।”

सुबह 6 बजे भजन बजाने पर ट्विंकल ने अक्षय कुमार को लगाई फटकार, बोलीं- तुम अनूप जलोटा की तरह गाते हो

उन्होंने अक्षय को बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ने की आदत पर भी टोका। ट्विंकल ने कहा कि वह उन्हें कई बार समझा चुकी हैं कि कम से कम बाथरूम का दरवाजा ठीक से बंद किया करें। उनकी इन शिकायतों पर शो में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

फ्री में शो करने पर ट्विंकल ने कसा तंज

बातचीत के दौरान ट्विंकल को पता चला कि अक्षय करण जौहर के शो में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में करण ने उन्हें इस एपिसोड के रैपिड फायर राउंड को जज करने के लिए कहा था। इसके बाद जब उन्हें पता चला कि अक्षय बिना कोई फीस लिए शो में आए हैं, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “ओह, तुम यह शो फ्री में कर रहे हो। मैं हैरान हूं।”

ट्विंकल की बात सुनकर करण जौहर ने भी मजाकिया अंदाज में पूछा, “अच्छा, तो क्या तुम हर चीज के लिए पैसे चाहती हो?” इसके बाद ट्विंकल ने चैलेंज पूरा करते हुए अक्षय के लिए तय लाइन भी बोल दी। साथ ही उन्होंने गिफ्ट हैंपर में बिर्किन बैग शामिल करने की फरमाइश भी कर डाली।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *