विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 रिक्त सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची पूरी कर दी है। पार्टी ने सोमवार को छह और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इससे पहले भाजपा पांच प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुकी थी। नई सूची में वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी तथा गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।

पार्टी की ओर से पहले ही पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी थी। अब छह नए नाम सामने आने के बाद भाजपा ने विधान परिषद की इन सभी 11 सीटों के लिए अपना पैनल घोषित कर दिया है। चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *