दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांसें

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांसें

(रणभेरी): टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। वह बीते 20 दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह उम्र सबंधित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। आखिरकार विक्रम गोखले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 77 साल के विक्रम गोखले ने 26 नवंबर को दोपहर 1.37 बजे अंतिम सांसे लीं। उनके निधन की खबरें सुन सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं। मराठी से हिंदी जगत में उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के बदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी, जो कि इस साल 17 जून को रिलीज हुई थी। अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए दिया गया था। विक्रम गोखले न सिर्फ अच्छे और प्रतिष्ठित अभिनेता थे, बल्कि पुणे में एक्टिंग स्कूल भी चलाते थे। विक्रम गोखले पिछले कई वर्षों से पत्नी के साथ वही रह रहे थे। इस दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी दादी और पिता मराठी सिनेमा और स्टेज के काफी जाने माने अभिनेता थे। विक्रम गोखले के लिए कहा जाता है कि उनकी दमदार आवाज और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें किसी भी बेजार किरदार में जान फूंक देती थीं।