'पुष्पा 2 ' का टीजर रिजील, इस बार कौन से किरदार आएंगे नजर अल्लू अर्जुन

 'पुष्पा 2 ' का टीजर रिजील, इस बार कौन से किरदार आएंगे नजर अल्लू अर्जुन

(रणभेरी): साउथ के मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर रिजील हो चुका है। आज अल्लू अर्जुन का 41वां जन्मदिन है। इसके अलावा गत 7 अप्रैल को ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा- द रुल' का पहला ट्रेलर वीडियो रिलीज हुआ है। ट्रेलर वीडियो के सामने आते है लोग अब इस फिल्म को लेकर चर्चा करने लगे हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बेहद ही खौफनाक लुक में नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि दर्शकों के बीच अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-द रुल' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। 3 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में सभी लोग फिल्म के लीड किरदार पुष्पा को ढूंढते नजर आते हैं। पुष्पा के लिए पूरे शहर में दंगे लग जाते हैं लेकिन पुलिस पुष्पा को कहीं ढूंढ नहीं पाती है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि पुष्पा को पुलिस ने 8 गोलियां मारी थी। ऐसे में लोगों ने सोच लिया था कि पुष्पा अब मर चुका है। इसी बीच अचानक ही एक टीवी चैनल पर सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाता है। ये फुटेज जंगल का होता है जहां पर शेरों पर नजर रखने के लिए हाइडिंग कैमरे लगाए जाते हैं। इसमें से एक कैमरे पर एक फुटेज कैप्चर होता है जिसमें देखा जाता है कि शेर किसी शख्स को देखकर पीछे हो जाता है। इसके बाद वीडियो में देखा जाता है कि वह शख्स और कोई नहीं खुद पुष्पा ही है। इस फुटेज को देखने के बाद पुष्पा के चाहने वाले खुशी से झूमने लगते हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन कहते हैं 'अब पुष्पा का रुल चलेगा'। इन फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन साड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं। क्या होगी 'पुष्पा 2' की कहानी पहले पार्ट में पुष्पा ने शेखावत से कहा था कि शरीर पर वर्दी तो होगी लेकिन उसकी कोई इज्जत नहीं करेगा। वहीं इस फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि क्यों गावंवालों के मसीहा को पुलिस ने जेल में डाला और फिर उस पर गोलियां बरसा दीं।

ऐसे में हर कोई पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। पुष्पा के लिए चारों तरफ दंगे होते नजर आएंगे। इस फिल्म में भी पहले पार्ट की तरह रश्मिका मंदाना 'श्रीवल्ली' के किरदार में नजर आएंगी। इनका एक बच्चा भी दिखाया जाएगा। इस फिल्म में पुष्पा का एक बड़ा एम्पायर खड़ा हो चुका होगा। ऐसे में हर कोई उनका गुणगान करता नजर आएगा। इसके अलावा 'पुष्पा: द रुल' में शीनू की पत्नी दक्षायनी उर्फ अनसुय्या भारद्वाज भी मैदान में उतरेंगी।