varanasi: गंगा में नहाने के दौरान गहराई में जाने पर एक दूसरे को बचाने में डूबे दो युवक

varanasi: गंगा में नहाने के दौरान गहराई में जाने पर एक दूसरे को बचाने में डूबे दो युवक

(रणभेरी): वाराणसी में दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह गंगा नहाने पहुंचे दो युवक गहराई में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। आसपास के कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तब दोनों पानी की गहराई में समा गए थे। सूचना पाकर जलपुलिस और भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। आजमगढ़ निवासी प्रखर सिंह (22) और अविनाश (21) करीबी दोस्त थे। दोनों युवक आजमगढ़ के निवासी थे और प्रखर वाराणसी के एस एम एस कॉलेज में मैनेजमें की पढाई कर रहे थे। उसका दोस्त अविनाश जौनपुर से पॉलिटेक्निक कर रहा था। अविनाश अक्सर अपने दोस्त प्रखर से मिलने बनारस आता रहता था। गुरुवार को वह अपने दोस्त मिलने बनारस आया था और शुक्रवार की सुबह  आठ बजे दोनों गंगा में नहाने चले गए।

मौसम की तेज बारिश के बीच दोनों घाट पर भीग गए तो गंगा में उतर गए। पहले दोनों युवक किनारे पर नहाते रहे फिर अचानक अंदर गहराई की ओर चले गए।इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह डूबने लगा। दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा और वह भी डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तब दोनों पानी की गहराई में समा गए थे। सूचना पाकर पुलिस को मौके बुलाया और गोताखोरों के जरिए तलाश कराई गई। घंटों मशक्कत के बाद दोनों की तलाश जारी है। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन आजमगढ़ से रवाना हो गए।