छूटा पशुओं के लिए होगा दो और कैटल कॉलोनी का निर्माण

छूटा पशुओं के लिए होगा दो और कैटल कॉलोनी का निर्माण

(रणभेरी): वाराणसी शहर की सड़को पर घूमने वाले पशुओं के लिए दो नई कैटल कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और वीडीए के स्तर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। औढ़े और फुलवरिया में जमीन से जुड़े कागजात देखे जा रहे हैं। इसी आधार पर यहां पर कालोनी विकसित होगी। वही नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडीए की ओर से विकसित होने वाली इन कैटिल कालोनी के प्लाट की नीलामी की जाएगी।

इन कालोनियों के निर्माण होने से शहर से पूरी तरह से पशुओं को हटा दिया जाएगा। इसके चलते शहर में आने वाली दिक्कतों का समाधान होगा। शहर में अवैध रूप से बनाए गए डेयरी फार्म एवं पशु पालन केंद्रों से मुक्ति के लिए वीडीए की ओर से चोलापुर में 54 एवं छीतमपुर में 128 कैटिल कालोनी के प्लाट बनाया गया है। जहां एक प्लाट में 10 पशुओं के रहने की सुविधा है।दो और जगहों पर कैटिल कालोनी का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन के कागजातों की जांच की जा रही है।