भाई के साथ लूडो खेलने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

भाई के साथ लूडो खेलने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा नारि  गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। वह डेढ़ माह पहले मुंबई से आया था। घटना की रात आत्महत्या के पहले वह अपने भाई के साथ लूडो खेल रहा था। इसके बाद उसने घर के पीछे जाकर बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।  समरजीत जीतू (26) पुत्र सोमनाथ भारतीय का शव घर के पीछे बबूल के पेड़ से लटका मिला। भाई सुशील कुमार ने बताया कि रात्रि में दो बजे तक हम दोनों भाई लूडो खेल रहे थे। उसके बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह चार बजे भोर मां जगी और बाथरूम के लिए पीछे गई तो देखा कि जीतू बबूल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। मां के शोर मचाने पर सभी लोग जगे तो देखा कि जीतू पेड़ से लटका हुआ था। जीतू की शादी दो वर्ष पूर्व मिजार्पुर के तिवारीपुर गांव में मनीषा के साथ हुई थी। मृतक की पत्नी मनीषा इस समय मायके में ही थी। जीतू मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। डेढ़ माह पूर्व घर आया था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मां जय पत्ती ने रोते बिलखते बताया कि सोमवार को जीतू पत्नी को बुलाने ससुराल जाने वाला था। मामले की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा के लिए भेज दिया।