लाल जोड़ा, चूड़ी और मांग टीके के साथ दुल्हन के रूप में दिखीं शहनाज गिल

लाल जोड़ा, चूड़ी और मांग टीके के साथ दुल्हन के रूप में दिखीं शहनाज गिल

(रणभेरी): शहनाज गिल बिग बॉस 13 से सुर्खियां बटोरने वाली आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। शहनाश अपने चुलबुलेपन से सभी के दिलों पर राज करती हैं। आज कल लाइम-लाइट में छाई हुई हैं। अपने अलग-अलग लुक से वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड पर बनी रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपने कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे, जो फैंस को काफी पसंद आए थे. उनका इंटरनेट पर एक और लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। 

सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह माथे पर लाल ब‍िंदी, मांग टीका, हैवी झुमका, नाक में नथ, बालों में गजरा और भारी भरकम लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं.लाल जोड़े में तैयार एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं वीडियो में वह दुल्हन की तरह शर्माती भी नजर आईं। ये वीडियो एक फैशन शो का है। 

जिसका आयोजन अहमदाबाद में किया गया था। शो में दुल्हन बन शहनाज ने रैंप वॉक की। शहनाज के  रैंप वॉक ने ऑड‍ियंस को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। एक्ट्रेस ने शो में फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के डिजाइन किए हुए परिधान पहन थे,जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।  शोज टॉपर बन शहनाज गिल ने रैंप पर जमकर डांस भी किया। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर फैंस को उनका मुरीद बना दिया।