जानिए हरीश मिश्रा ने योगी सरकार को क्यों कहा ज़ालिम

जानिए हरीश मिश्रा ने योगी सरकार को क्यों कहा ज़ालिम
  • 70 सालों में कांग्रेस ने ही खींची है देश की विकास की रेखा, भाजपा सिर्फ करती है जुमलेबाजी
  • यह चुनाव सरकार और सत्ता का नहीं बल्कि बदलाव का चुनाव होगा
  • सिर्फ बेचना जानती है भाजपा, महंगाई, गरीब, किसान से इनका नहीं है कोई वास्ता

वाराणसी (रणभेरी): जैसे जैसे यूपी विधानसभा का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रदेश में चुनावी जनसभाओं और रैलीयों का दौर शुरू हो गया है। देश में राजनीतिक रूप से सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक आ चुका है। ऐसे में सभी दल ताकत झोंकने के साथ खुद को सबसे मजबूत बताने में जुटे हुए हैं, जनता के बीच सबसे अधिक लोकप्रियता किसकी है यह तो मतगणना के बाद ही तय होगा, लेकिन इतना साफ है कि पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ाई है उससे अन्य पार्टियों की बेचैनी बढ़ गई है। बीते दिनों प्रियंका गांधी की वाराणसी में आयोजित रैली के बाद जहां अन्य पार्टियों में खलबली मची है वहीं प्रियंका की रैली के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यक्रयाओं को संजीवनी मिली है।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

कांग्रेस सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने में जुटी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40% की भागीदारी, 20 लाख युवाओं को रोजगार, कॉलेज की लड़कियों को स्कूटी देने का वादा करके चुनावी दंगल में नया बदलाव ला दिया है। प्रियंका गांधी की सक्रियता ने यूपी विधानसभा चुनाव में एक नया मोड़ ला दिया है। प्रियंका गांधी जिस तरीके से निर्भीक होकर मैदान में उतरी है, उससे अन्य पार्टियों की नींदे गायब हो गई है। सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव 2022 में अपना दमखम दिखाने में जुट गई है। इसी क्रम में आपका अखबार "रणभेरी" यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के हरीश मिश्रा (बनारस वाले मिश्रा जी) से बात की। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार किस तरीके से काम कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी किस प्रकार तैयार है।

  • चुनावी दंगल -कांग्रेस पार्टी के हरीश मिश्रा (बनारस वाले मिश्रा जी) से खास बातचीत
     

  • सवाल : वैसे तो आपका नाम हरीश मिश्रा है लेकिन प्रदेश की जनता आपको बनारस वाले मिश्रा जी के नाम से बुलाती है इसके पीछे का  क्या कारण है? 

जवाब : हम लोग लगातार पॉलिटिकल फ्रेम पर कार्य कर रहे है। जब हम और हमारे साथी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किये तो लोगों ने उसे सुनना शुरू किया। आमतौर पर भाषा होता है की नाम ना ले के किसी अन्य शब्दों से पुकारना, वैसे ही लोगों ने मुझे बनारस वाले मिश्रा जी बोलना पसंद किया। जैसे आम बोलचाल की भाषा होती है इलाहाबाद वाली मौसी जी, पटना वाले फूफा जी वैसे ही मेरा नाम बनारस वाले मिश्रा जी प्रसिद्ध हुआ और इसका पूरा श्रेय मीडिया साथियों को दूंगा। उन्होंने ही इस हैश टैग को लोकप्रिय बनाया।

  • सवाल : राजनीति मे आपका कैसे आना हुआ ? 

जवाब : हम लोग छात्र आंदोलन में शुरू से थे। 2003 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र आंदोलन के बाद उभर के सामने आये। साल 2005 से 2009 तक हम लोग छात्र आंदोलन में काम किये। 2009 के बाद हम लोगों ने अपना एक संगठन बनाया जिसका नाम है भगत सिंह यूथ फ्रंट। भगत सिंह यूथ फ्रंट के जरिये हम लोग तमाम उन जन वादी सवालों को लेकर सरकार से रूबरू हुआ ताकि लोगों के मन में जो गफलत है और खासकर  के भारतीय जनता पार्टी के साथियों के दिमाग मे जो गफलत है वह दूर हो सके। मैं कांग्रेस विचार धारा से शुरू से रहा हूं फिर भी साल 2004 से 2014 के बीच लगातार कांग्रेस पार्टियों के गलत नीतियों के खिलाफ सड़को पर उतरे। तमाम छात्रों के सवाल पर लड़े, किसानों के सवाल पर लड़े, बूनकरो के सवाल पर लड़े। अमूमन मेरी जो राजनीतिक स्तर पर पहचान है वह एक विपक्ष के नेता के ही रुप में ही है। इसको मैं बरकरार रखुंगा। जब जब कोई भी पार्टी सत्ता मे आती है मैं उसके खिलाफ हो जाता हूं। सपा भी सत्ता मे रही है उसके खिलाफ भी आंदोलन हुआ है, बसपा भी पार्टी मे रही है उसके खिलाफ भी आंदोलन हुआ है। मुझे लगता है विपक्ष ही एक मात्र साधन है जो हम जैसे छोटे लोगों की बातों को आगे तक ले जाता है और, 2003 से 2021 तक 18 साल का ये अनवरत सफर विपक्ष के रूप में  ही रहा है।

  • सवाल: आपने राजनीति के लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी का ही चुनाव क्यो किया कोई और पार्टी क्यों नही? 

जवाब : यह मेरा मनपसंदीदा प्रश्न है। कांग्रेस इस देश में अपने कुर्बानियों के नाम से जाना जाता है। कांग्रेस इस देश में ऐसी पार्टी है जो देश के विकास की नींव रखी है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने देश को सबसे पहले आईआईटी, एम्स और आईआईएम दिया है। रेल, भेल, शेल जैसी बड़ी कंपनिया दी है। कांग्रेस ने इस देश को संवारा है, सजाया है। कांग्रेस एक तरह से गरीबों की उम्मीद है। कांग्रेस हमारे घर की बहन बेटियों की सुरक्षा कवच है। कांग्रेस पार्टी इस देश की वो मूल आत्मा है जिससे हम जन गन मन गाते है। जहां नफरत नहीं है। कांग्रेस के राजनीति में कभी हिंशा को बढ़ावा नही दिया गया। यहाँ कोई जाती, धर्म की बात नही करता। इसलिए मुझे लगा की मुझे कांग्रेस पार्टी के साथ काम करना चाहिए। मैं गांधी जी के अहिंषा के पद पर काम करने वाला व्यक्ति हूं और मैंने देखा है की वहां सफलता मिलती है। लगातार हमारे जो क्रांतिकारी रहे है चाहे वो शहीद भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, असफाक अब्दुला खान साहब हो या फिर चाहे वो हमारे देश के पृहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद साहब हो इन लोगों की एक लंबी सूची रही है जो इस देश को बनाने और सवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं बुजुर्गो को गाली नहीं दे सकता इसलिए मुझे कांग्रेस पसंद है। मैं अपने बुजुर्गों के विरासत को संवारना और सजाना चाहता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के साथ काम करता हूं।

  • सवाल : अगर आप विधायक बने तो आप ऐसा कौन कौन सा कार्य करेगे जो अभी तक का कोई विधायक बनारस में नहीं कर पाए ?

जवाब : हम बताना चाहेंगे की अभी तो बनारस में पूरा कार्य ही बाकी है। कोई बताये की कितने सरकारी स्कूल बनारस में है ? भारतीय जनता पार्टी को बनारस के लोगों ने उम्मीदों के साथ वोट किया। अगर वोट नहीं किया होता तो आज दक्षिणी का विधायक बीजेपी का नहीं होता, उतरी का नहीं होता। काम के नाम पर कोई कार्य नहीं  हुआ है। अगर मैं विधायक बना तो सबसे पहले जाति या मजहब के नाम पर कोई राजनीति नहीं करूंगा। जितने भी निजी स्कूल है उनको सरकारी अनुदान देंगे। हम गरीब बच्चों को शिक्षा देना चाहते है। उनके स्वास्थ्य पर काम किया जायेगा। हम राजनीति में विपक्ष के खिलाफ आए है और मेहनत के साथ हम चुनाव लड़ेगे।

  • सवाल : उतरी विधान सभा चुनाव में जनता आपको क्यों वोट करेगी ? 

जवाब : उतरी विधान सभा चुनाव  में जनता से इसलिए उमीद करता हूं क्योंकि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से रोटी, बेटी और खेती पर बहुत अपराध हुए है। अगर हमारी सरकार आयेगी तो इन सारी चीजों से निजात मिलेगी। बता दूं की जब नोटबंदी हुई थी तब मैं सड़क पर मदद के लिए आया। जनता के लिए लाठी डंडे खाये। कोरोना काल में मुझ पर मुकदमा कर दिया गया था। जब मैं वेंटिलेटर और बेड के लिए रोड पर उतरा तो योगी की सरकार ने मुझ पर लाठी और डंडे बरसाए और फर्ज़ी मुकदमे कर दिये। मै उतरी विधान सभा क्षेत्र के लोगों से बस यही कहना चाहुंगा की अगर मेरे अलावा किसी और नेता ने आपके हक के लिए आवाज उठाई हो तो बेशक आप उनको वोट करियेगा। मुझे विधायक बनने कोई शौख नहीं है। मैं बस सदन में इसलिए जाना चाहता हूं ताकि योगी की सरकार के खिलाफ खुलकर जवाब दे सकूं और तमाम उन बनारसी सवालों को रख सकूं। अभी तक के जितने भी विधायक है उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो  जो की आज सवाल पूछने पर जेल मे डलवा देते है, मुकदमा कर देते है। मुझे विश्वाश है की ये बनारस की जनता है ये अपने बनारसी बच्चे का ही साथ देगी,  किसी गुजराती बच्चे का साथ नहीं देगी।

  • सवाल: आगामी विधान सभा चुनाव में आपकी पार्टी की क्या तैयारी है ? 

जवाब: पूरे प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत हमारी बहन, बेटियों के साथ जो अपराध हो रहा है उनके ऊपर काफी खतरा है। योगी सरकार पूरी जालिम सरकार बन चुकी है।  भाजपा सरकार के आदमी हमारे और आपके परिवार पर कहर बरसा रहे है। इससे मुक्ति पाने के लिए प्रियंका गांधी की अगुवाई में 40% सीट महिलाओं के लिए देने के लिए संकल्पबद्ध है। कांग्रेस भारत की आधी महिला आबादी को पुरूषों के बराबरी में लाके खड़ा करना चाहती है। बिना किसी भेद भाव के और इंटर पास होने पर स्मार्ट फोन प्रदान करना चाहती है ताकि वो डिजिटल पढाई कर सके। ग्रेजुेएशन करने पर एक स्कूटी देंगे ताकि वो अपने लक्ष्य पर आसानी से पहुंच सके। 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी निर्णय लिया गया है। हम लोग नफरत के खिलाफ चुनाव लड़ेगे और अपने देश के क्रांतिकारियों के दिखाए गए मार्ग पर चल कर चुनाव लड़ेगे।

  • सवाल: अमित शाह का कहना है कि कमजोर विपक्ष के कारण हम पूरे 35 साल तक सत्ता में रहकर देश सेवा करेंगे, मतलब की विपक्ष पूरी तरह कमजोर है। आप क्या कहेंगे ? 

जवाब:  यह उनकी गलतफहमी है। अमित शाह जी खुद एक कमजोर व्यक्ति हैं। मैंने आजाद भारत में कभी भी इतना कमजोर, इतना लाचार और आत्मबल से टूटा हुआ गृह मंत्री नहीं देखा न सुना। न ही मैंने प्रधानमंत्री मोदी जी जैसा कभी लाचार प्रधानमंत्री देखा। ये लोग पूरी तरह से टूटे और बीके हुए लोग हैं। ये नफरत की आग में जलने वाले वे लोग हैं जो ना तो सोना बनना चाहते हैं और ना ही राख। ये लोग देश पर कलंक है। अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी को यह गलतफहमी है कि विपक्ष कमजोर है। हम गांवझ्रगीराओं से लेकर के शहर के गलीझ्रकूचे तक मजबूत हो रहे हैं। आज जनता विद्रोह करने को आमादा है। महिलाओं से बात करिए तो पता चलेगा कि घर में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं, घर में दो वक्त की रोटी बड़ी मशक्कत के साथ आ रही है और ये लोग हिंदूझ्रमुस्लिम में लगे हैं। मंदिरझ्रमस्जिद पर टिके हुए हैं। आज अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ मूर्तिझ्रमठों की राजनीति करना चाहते हैं। फर्जी हिंदुत्व की राजनीति करना चाहते हैं। हिंदुओं का सबसे पहला बड़ा धर्म बदलने का अभियान चलाया गया तो भाजपा ने आईएसआई से पैसा लेकर के ये काम किया। मैं बताना चाहता हूं कि ये अमित शाह और नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के बहुत बड़े एजेंट हैं। भारत को जितना बरबाद पाकिस्तान नहीं कर सका उससे ज्यादा ये भाजपा के नेताओं ने कर दिया है। हमें लगता है की अमित शाह एक आईएसआई एजेंट के रूप में भारत में गृहमंत्री है और वो भारत को बरबाद करना चाहते हैं। एक गृहमंत्री या प्रधानमंत्री भारत का होता है भाजपा का नहीं होता है। हमारे और भाजपा के बीच लड़ाई क्या है, हम देश की बात करना चाहते है लेकिन ये भाजपा की बात करना चाहते हैं। ये लड़ाई अब भाजपा बनाम भारत होने जा रहा है। जो भारतीय होंगे वो भाजपा के खिलाफ होंगे और जो भाजपाई होंगे वो भारत के खिलाफ होंगे। ये दंगाई लोग हैं, आईएसआई के एजेंट हैं। ये लोग  भारत की बरबादी चाहते है। हम इनके मुनसूबे को खत्म करके इनका सीना चीर कर के भारत माता का झंडा फहराएंगे और इंकलाब जिंदाबाद कह करके भारत को बचाएंगे।

  • सवाल: वाराणसी उत्तरी खास तौर पर कारोबारियों के लिए जाना जाता है। आप विधायक बनते हैं तो आप कारोबारियों के लिए क्या करेंगे ? 

जवाब: जीएसटी का जो फॉर्म है वो ढाई सौ बार रिफॉर्म किया गया। सरकार खुद नहीं तय कर पा रहीं है की कैसे व्यापारियों को राहत दिया जाए। भाजपा द्वारा एक प्रशासनिक लूट का सिंडिकेट बनाया गया है। तमाम व्यापारियों के माल को जब्त किया जा रहा है  प्रशासन के द्वारा व्यापारियों के मालों का अवैध रूप से नीलाम किया जाता है। वो असुरक्षित हैं, उनके के लिए कोई विशेष कॉरिडोर नहीं है। मैं सबसे पहले अपने क्षेत्र में व्यापारियों के लिए एक कॉरिडोर का निर्माण करूंगा, जहां वे सुरक्षित होकर अपना व्यापार कर सके। और अवैध रूप से जो सरकारी लूट है जैसे इनकम टैक्स, जीएसटी, वैट लगा कर के जो लूट किया जा रहा है इससे उनको निजात दिलाएंगे। वाराणसी उत्तरी क्षेत्र को एक रोल मॉडल बनायेंगे। 

  • सवाल: उत्तरी शहर में रह रहे गरीब, दलित वर्ग के लोगों के लिए आप क्या करेंगे ?

जवाब: सबसे पहले तो उनके रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करा दिया जाए यही बहुत बड़ी बात है। कोई व्यक्ति भूखा या नंगा न रहे बिना छत के न रहे तो इसके लिए विशेष काम करना है। भाजपा ने विकास के पहिए को तोड़ कर किनारे फेंक दिया जिसे फिर से सजाना होगा।भूखे लोगों को दो जून की रोटी की जिम्मेदारी के साथ मुहैया कराना होगा। इस बात को मीडिया या होर्डिंग में नहीं बताना की हमने यह मुफ्त में दिया है। हमने पूरी तैयारी कर ली है और निश्चित रूप से सभी को रोटी, कपड़ा और मकान हमारी सरकार में मिलेगा।

  • सवाल: जो पार्टी पिछले 32 साल से प्रदेश में सरकार नहीं बना सकी है, आपको क्या लगता है इस बार जनता उसे क्यों वोट करेगी? 

जवाब: हम सरकार बनाने के लिए तो कभी मेहनत किए नहीं। कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का लालच नहीं है। हमने संविधान बचाने का काम किया इस देश में कानून व्यवस्था बनाने का काम किया। हम लोगों ने इस देश में 70 साल सरकारें चलाई हैं। हमने संविधान बचाने की कोशिश की है। कभी सरकार बचाने की कोशिश नहीं की। हमलोगों को सरकार बनाने की जरूरत नहीं है, हमलोग आम आदमी के हृदय में बसते हैं। उनके नजरिए और विचारों में बसते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा इस देश के रगो में जिंदा रहेगी, इस बात का हमें गर्व है। हम बदलाव के लिए लड़ रहे है। यह चुनाव किसी शासन, सत्ता और सरकार के लिए नहीं है।

  • सवाल :  बनारस वासियों को क्या  संदेश देना चाहेंगे ? 

जवाब:  सबसे पहले मैं धन्यवाद दूंगा "रणभेरी" और उनकी टीम को जो हमारी बातों को जनता तक पहुँचा रहे हैं। मैं बनारस की जनता से हाथ जोड़ के बस एक ही बात कहुंगा की राजनीति अपनी जगह है और इंसानियत  और मानवता अपनी जगह। बनारस का रिश्ता कभी भी धोखेबाज लोगों से नहीं रहा है। ये गुरुओं का सहर रहा है। हम हर हर गंगे के साथ हर हर महादेव का नारा लगाते है। गुजारिश है की आप कभी बनारस की मिट्टी के साथ गद्दारी मत करियेगा। राजनीति को इतना सर पे मत चढ़ाइए की हमारी परंपराएं टूट जाए। हम बाबा विश्वनाथ की भी राजनीति कर दे, हम माँ गंगा की भी राजनीति कर दे, हम किसी छोटे तुक्ष आदमी की तुलना बाबा विश्वनाथ से कर दे...! इस तरह की परंपरा को मत लाये। बनारस आज टूटता हुआ नजर आ रहा है। बनारस आज बिखरता हुआ नजर आ रहा है। बनारस की अंतर आत्मा आज रो रही है। अपने बनारस को बचाना है।