नगर निगम से आजादी के लिए मुहिम: हस्ताक्षर अभियान का प्रथम चरण पूरा, कल से दूसरे चरण की शुरूआत

वाराणसी (रणभेरी सं.)। नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के साथ 17 वे दिन सिहावीर मंदिर के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें भारी संख्या में इंडिया गठबंधन सामाजिक संगठन के साथ ही नागरिकों की भागीदारी रही। हस्ताक्षर अभियान स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम 15 दिन के लिए निर्धारित था लेकिन नागरिकों के विशेष आग्रह को देखते हुए 2 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। आज शुक्रवार को सिहाबीर मंदिर के समक्ष चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के साथ ही हस्ताक्षर अभियान का प्रथम चरण संपन्न हुआ।
सतनाम सिंह ने कल शनिवार से नगर पालिका बहाल करो संघर्ष समिति की ओर से दूसरे चरण की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य लोगों से मिलकर इंडिया गठबंधन के साथी पत्रक देकर वार्ता करेंगे। साथ ही वरिष्ठ नेताओं से नगर पालिका को बहाल करने के लिए सहयोग की अपील करेंगे।
आज शिहाबीर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में संघर्ष समिति के संयोजक सतनाम सिंह, सहसंयोजक शमशाद खां, सुजीत सिंह, पंकज यादव, एडवोकेट संजय यादव, इश्तियाक अहमद, जितेंद्र यादव, संगीता पटेल, यासीन राईन, विनय मौर्य, चंद्रप्रकाश मौर्य, शिवजी मौर्य, सतीश श्रीवास्तव, धर्मराज भट्ट, रोहित सोनकर, रवि प्रताप सिंह, सरफराज अहमद आदि लोगों उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुजीत सिंह एवं समापन संगीता पटेल ने किया।