तंजानिया की विक्टोरिया झील में गिरा यात्री विमान, 49 लोग थे सवार

तंजानिया की विक्टोरिया झील में गिरा यात्री विमान, 49 लोग थे सवार

(रणभेरी): तंजानिया में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। तंजानिया की विक्टोरिया झील में प्रेसिजन एयर का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।बचाव दल ने अब तक 15 लोगों को बचाया है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि प्रेसिजन एयर फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे या कोई मौत हुई है या नहीं। मिली जानकारी के मुताबिक, तंजानिया के कागेरा क्षेत्र में बुकोबा में विक्टोरिया झील में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव के प्रयास जारी हैं। विमान प्रिसिजन एयर का है। झील में कई लोगों के डूबे होने की बात सामने आई है। विमान के झीले में डूबे होने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। 

टीबीसी ने बताया कि विमान राजधानी दार एस सलाम से रवाना हुआ था और आज सुबह तूफान और भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय विक्टोरिया झील में जा गिरा। बुकोबा हवाई अड्डा अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील के किनारे पर है। हादसे के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विमान में फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रिसिजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी स्वामित्व वाली एयरलाइन है।' विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वित्तीय राजधानी दार एस सलाम से झील के किनारे शहर के लिए उड़ान में लगभग 49 लोग सवार थे।