'वैक्यूम बम' से यूक्रेन को तबाह कर रहा रूस, ऑक्सीजन सोखकर छीन लेता हैं सांसें

 'वैक्यूम बम' से यूक्रेन को तबाह कर रहा रूस, ऑक्सीजन सोखकर छीन लेता हैं सांसें

(रणभेरी): यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 6वें दिन भी युद्ध जारी है। यूक्रेन के राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। वही रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए अब खतरनाक कदम उठाने लगा है। रूस ने युद्ध के दौरान वैक्‍यूम बम का उपयोग कर रहा है। द मिरर की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। ये दावा यूक्रेन के अमेरिका में राजदूत ओकसाना मार्कारोवा ने किया। उन्‍होंने कहा कि रूस ने इस विध्‍वंसकारी बम का उपयोग किया है। रूस यूक्रेन पर वैक्यूम बम गिराकर तबाही मचा रहा है। यह बम यूक्रेन के कई शहरों में खतरनाक रूप से गर्मी फैला रहा है। लोगों की सांसें रुक रही हैं। इसे फादर ऑफ ऑल बम भी कहा जाता है जिसका वजन 7100 किलोग्राम है और यह एक ही बार में करीब 44 टन टीएनटी की ताकत का धमाका कर सकता है। इस बम की विनाशकारी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक बार के इस्तेमाल में करीब 300 मीटर के क्षेत्र को जलाकर खाक कर सकता है। 

फादर ऑफ ऑल बम थर्मोबेरिक हथियार है। इसे वैक्यूम बम के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह वातावरण से ऑक्सीजन को सोख लेता है और खुद को अधिक शक्तिशाली बनाकर जमीन से ऊपर ही धमाका करता है। इस धमाके से किसी सामान्य (कम ताकत के) परमाणु बम की तरह ही गर्मी पैदा होती है। इसके साथ ही धमाके से एक अल्ट्रासोनिक शॉकवेव भी निकलता है जो और अधिक तबाही लाता है। यही कारण है कि इस हथियार को किसी भी अन्य पारंपरिक हथियार से अधिक शक्तिशाली माना जाता है।