नेहा ने गाया-यूपी में का बा..पार्ट-2, रेप अपहरण नेताजी के जाहिर मिजाज बा ... इ हे रामराज बा...

नेहा ने गाया-यूपी में का बा..पार्ट-2, रेप अपहरण नेताजी के जाहिर मिजाज बा ... इ हे रामराज बा...

(रणभेरी): यूपी की चुनावी सरगर्मी के बीच भोजपुरिया गानों की सुरीली जंग-सी छिड़ गई है। इसकी शुरुआत लोकसभा सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन के गाने 'यूपी में सब बा' के बाद बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के 'यूपी में का बा..' ने भी तहलका मचा कर रख दिया है।  नेहा अब इस गाने का पार्ट-2 भी लेकर आई हैं, जिसे उन्होंने मंगलवार को लांच कर दिया है। इससे पहले नेहा ने यूपी में का बा..पार्ट-1 गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। इस गाने की वजह से नेहा को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। यह बात नेहा सिंह राठौर ने खुद लाइव आकर बताई है। 

BJP ने 'यूपी में का बा' गाने का जवाब 'यूपी में ई बा' से दिया। इसके बाद नेहा 'यूपी में का बा पार्ट-2' लेकर आई हैं। इस नए गीत में नेहा ने यूपी में रेप, अपहरण, रामराज्य जैसे विषयों पर तंज कसा है। नेताओं के परिवारवाद पर भी नेहा ने इस बार निशाना साधा है। यूपी में सब बा गीत लेकर आए सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का नाम लिए बिना व्यंग्य किया है कि गरीबों का पसीना महकता है।

नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा... गीत के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 22 जनवरी को भोजपुरी गीत ट्वीट किया था। भाजपा ने नेहा के शब्दबाणों का जवाब, शब्दवाणों से ही दिया था। इसके शुरुआती बोल थे 'यूपी में ई बा, किसान को छह हजार बा, राशन दो-दो बार बा, महिलाओं को अधिकार बा, सब गुंडन को बुखार बा, ई बा…अरे भैया यूपी में ई बा। अनुशासित सरकार बा, निर्णय सब धुंआधार बा, दंगाइन की संपत्ति पे, बुलडोजर से प्रहार बा, ई बा… अरे यूपी में ई बा। घर-घर मा पहुंचे सिलेंडर, अपराधी खुद करे सरेंडर, शौचालय घर-घर बनवाए, वैक्सीन भी मुफ्त लगाए, ई बा..अरे यूपी में ई बा। योगीजी के बस यूपी के विकास से मतलब बा, अब यूपी में सब बा, सड़क कड़क बा, बड़ी चकाचक बा, काशी कॉरिडोर बा, अयोध्या का हिलोर बा, न दंगा व्यवधान बा, सब कही…सम्मान बा, अरे यू पी में ई बा।'

'ई बा' का जवाब 'का बा पार्ट-2' से

आइए अब आपको बताते हैं कि भाजपा के 'यूपी में ई बा' गीत का जवाब नेहा ने 'यूपी में का बा पार्ट-2' गीत से किस प्रकार दिया है? इसके बोल कुछ इस तरह हैं… खेती के पूंजी जर गइलें, गन्ना सब संढ़वां चर गइलें, भर सिवाने हुल-हुल भईंसा लेखे दांत बा... यूपी में का बा... कुल के दीपक हर दल में ह ऐसन कारामत बा...नेता नगरी के असली चिट्ठा अबकी खुलत जात बा... रेप अपहरण नेताजी के जाहिर मिजाज बा... का हो भैया, का हो बहनी इहे राम राज बा... होटल से खाना मंगवा के घुरहू घरे खाले, घुरहू के पसीना महकत रहे कहे में ना जला ले.... यूपी में का बा।