यूक्रेन से भारतीयों को लाने का मिशन शुरू, आज रात 256 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली लौटेगा विमान

यूक्रेन से भारतीयों को लाने का मिशन शुरू, आज रात 256 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली लौटेगा विमान

(रणभेरी): यूक्रेन और रूस के बीच ढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस भारत लाने के मिशन पर लगी है। इसके तहत मंगलवार को भारतीय छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एअर इंडिया की उड़ान यूक्रेन के लिए रवाना हुई। यूक्रेन से तीन विमानों के जरिये वहां फंसे लोगों को निकाला जाना है। 

यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया (Air India) का विशेष विमान AI788 मंगलवार सुबह 7.40 बजे रवाना हो चुका है। एयर इंडिया का यह विमान रात 10 बजे यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंचेगा। इसके अलावा भारत की ओर से फरवरी में दो और उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

दूसरी फ्लाइट 24 फरवरी तो तीसरी 26 फरवरी को यूक्रेन के लिए उड़ान भरेगी रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है, जिसके बाद तनाव बढ़ गया है। यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जिन्हें वापस लाने सरकार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट यूक्रेन रवाना की गई है। यूक्रेन के खार्किव से 256 भारतीय छात्र देश लौटेंगे।फ्लाइट आज रात 10.15 बजे देश लौट आएगी।