ऑस्कर अवार्ड पर खड़गे की चुटकी पर संसद में जोरदार ठहाके...

ऑस्कर अवार्ड पर खड़गे की चुटकी पर संसद में जोरदार ठहाके...

(रणभेरी): संसद के बजट सत्र का दूसरे चरण चल रहा है और आज आज दोनों सदनों में ऑस्कर अवार्ड ने खूब सुर्खियां बटोरी। सभी नेताओं ने एक सुर में इसे भारत की उपलब्धि बताते हुए ऐतिहासिक क्षण बताया। लेकिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऑस्कर अवार्ड को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी ले ली। खड़गे के बयान के बाद सदन में जोरदार ठहाके भी लगे।

खड़गे ने पीएम मोदी पर कैसे चुटकी ली ऑस्कर अवार्ड जीतने की बधाई देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह यह पूरे भारत की उपलब्धि है। ऑस्कर विजेता 'आरआरआर' और द एलिफेंट व्हिस्पेर्स' दुनिया में भारत की देन हैं। लेकिन सभापति से बस एक रिक्वेस्ट है कि सरकार और मोदी जी ये दावा ना करने लगें कि ये गाना हमने लिखा और फिल्म हमने डायरेक्ट की थी। यह पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। पीयूष गोयल पर लगा ऑस्कर पर राजनीति करने का आरोप भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री बनाने के पीछे दो महिलाओं का हाथ था और यह भारत की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 'आरआरआर' पटकथा लेखक राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं विपक्षी सांसदों ने गोयल द्वारा पीएम मोदी की पसंद का समर्थन करने पर आपत्ति जताई।