Virat-Dhawan को छोड़ पीछे गिल बने No.1

Virat-Dhawan को छोड़ पीछे गिल बने No.1

(रणभेरी): शुभमन गिल ने वनडे करियर में तीसरा शतक ठोक दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 87 गेंद में 100 रन का आंकड़ा पार किया।  उन्होंने लगातार दूसरे वनडे में शतक लगाया है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी वनडे में भी उनके बल्ले से सैकड़ा निकला था। शुभमन गिल ने वनडे करियर का पहला शतक साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। वे पारियों के आधार पर सबसे तेज तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। 

बल्लेबाज शुभमन गिल लेकिन आज वो इस स्कोर से आगे जा चुके हैं। साथ ही शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर में सबसे तेज 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं और उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल ने 19 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है जबकि विराट कोहली ने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। ओवरऑल सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के नाम है। उन्होंने 18 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे।
शुभमन गिल ने 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए हैं। - विराट कोहली ने 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। - शिखर धवन ने भी 24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।