बिपाशा-करण के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

बिपाशा-करण के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

(रणभेरी): बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी शनिवार को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।  बिपाशा बसु और करण सिंह के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट तो शेयर नहीं किया। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है, जिसके बाद से ही बिपाशा और करण को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अब हर कोई बिपाशा की नन्ही परी की एक झलक पाने का इंतजार कर रहा है। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के छह साल बाद माता-पिता बन गए हैं।