बलिया में रात के दो बजे लगी आग, 125 झोपड़ी, 55 साइकिल सबकुछ जलकर स्वाहा

बलिया में रात के दो बजे लगी आग, 125 झोपड़ी, 55 साइकिल सबकुछ जलकर स्वाहा

(रणभेरी): यूपी के बलिया गोपालनगर साहनी बस्ती में  बुधवार रात में दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में 39 लोगों की 125 रिहायशी झोपड़ी आग में स्वाहा हो गईं। तीन मोटरसाइकिल, 55 साइकिल, नगदी करीब 8 लाख से अधिक, आभूषण, खाद्यान्न, पशुचारा, चौकी सबकुछ जलकर राख हो गया है। सुचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। फायरब्रिगेड के दीवान रात में आग बुझाते समय फिसल कर गिर गया जिससे वह जख्मी हुआ है।अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु यादव द्वारा अग्निपीड़ितों के लिए पका पकाया भोजन की व्यवस्था की गई है।