पिता ने 3 महीने की बेटी को डुबोकर मार डाला, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पिता ने 3 महीने की बेटी को डुबोकर मार डाला, पत्नी के चरित्र पर  करता था शक

इंदौर । 3 महीने की बच्ची की उसी के पिता ने ही हत्या कर दी। गुरुवार देर रात पत्नी के पास सो रही बच्ची को उठाया और अंडरग्राउंड टंकी में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह टंकी में शव मिला। बच्ची के पेट पर उंगलियों के गहरे निशान भी पाए गए।

मामला सामने आने पर बच्ची के पिता कालू ने कहा था कि रात को फुटपाथ पर सोने वाले पड़ोसी से हुआ था। उसने हत्या का शक जताया था। हालांकि, पुलिस पूछताछ के बाद पिता ने बेटी की हत्या करना कबूल लिया है। मामला खजराना मंदिर इलाके में शुक्रवार सुबह का है। बच्ची के माता-पिता फुटपाथ पर रहकर खजराना गणेश मंदिर परिसर के बाहर हार-फूल बेचते हैं। पिता को यह शक था कि ये बच्ची उसकी संतान नहीं है। इसे लेकर पत्नी से अकसर विवाद होता था।

विवाद की कहानी सुनाकर गुमराह किया था

अंडरग्राउंड टंकी में बच्ची का शव मिलने के बाद पिता ने पुलिस को बताया था कि गुरुवार रात बच्ची को लेकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान वहीं सोने वाले एक शख्स से उनका विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। शुक्रवार तड़के पति-पत्नी उठे तो बच्ची पास में नहीं थी। ढूंढने पर पानी के अंडरग्राउंड टैंक में अचेत हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई कि डूबने से मौत हुई होगी।

बच्ची को लेकर पति-पत्नी आपस में झगड़ते हैं

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा- सुबह शव मिलने के बाद परिवार के बयान के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में यह पता चला है कि बच्ची के माता-पिता दोनों ही आपस में झगड़ते हैं। सीसीटीवी भी देखा गया है।

मां ने कहा था- खुद चलकर नहीं जा सकती

शुक्रवार सुबह अपने बयान में मां ने पुलिस को बताया- 3 महीने की बच्ची घुटने के बल भी नहीं चल सकती तो टंकी तक पहुंचने का सवाल ही पैदा नहीं होता। रात में हुए विवाद के कारण ही कुछ लोगों ने मिलकर बच्ची को उसकी मां के पास से उठाया और टंकी में डुबोकर मार दिया।

बच्ची के पेट पर मिले उंगलियों के निशान

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को बताया- बच्ची तीन माह की थी। उसकी त्वचा बहुत नाजुक थी। पेट पर उंगलियों के निशान मिले हैं। उसे जोर से पकड़ा गया था