काशी में मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्तों के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

काशी में मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, भक्तों के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

वाराणसी (रणभेरी): शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन किया। आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन होते हैं। शिव की नगरी काशी में गंगा के किनारे दुर्गा घाट पर स्थित मां ब्रह्मचारिणी का अतिप्राचीन मंदिर है। नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर मां ब्रह्मचारणी के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिन में दुर्गा जी के नव स्‍वरूपों में ब्रह्मचारिणी देवी का स्‍थान दूसरा है, दूसरे दिन इन्‍हीं की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन से संतान की प्राप्ति होती है और साथ ही साथ मां धन-धन्य से परिपूर्ण करती हैं। चैत्र नवरात्र में जहां नौ गौरी की पूजा का विधान है वहीं शारदीय नवरात्र में नौ दुर्गा पूजी जाती हैं। जिस दिन जिस देवी के दर्शन का महात्म होता है उस दिन उसी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।ब्रह्मचारिणी हैं ब्रह्माघाट में द्वितीया के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी के दर्शन पूजन का विधान है। मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर ब्रह्माघाट पर है। वही नौ गौरी में दूसरे दिन ज्येष्ठा गौरी का दर्शन कर्णघंटा के सप्तसागर में होगा।