जान जोखिम में डालकर पुल से हो रहा खतरनाक स्टंट

जान जोखिम में डालकर पुल से हो रहा खतरनाक स्टंट

वाराणसी(रणभेरी): वाराणसी में  पिछले दो दिन से खतरे के लाल निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर सोमवार सुबह पांच बजे से घटने लगा है। सुबह नौ बजे गंगा का जलस्तर 69.69 मीटर दर्ज किया गया। उफनाई गंगा में जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करने वाले किशोरों और युवकों को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है। पूर्व में इसी तरह की स्टंटबाजी के दौरान हादसा हो चुका है। एक तरफ गंगा और वरुणा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं स्टंट करने से किशोर और युवक स्टंट करने से  बाज नहीं आ रहे हैं। राजघाट के पास चंदन शहीद स्थित पुल, नमो घाट, नगवां और अस्सी के पास किशोर गंगा में छलांग लगा रहे हैं।

किशोरों के बीच ऊंचाई से सबसे दूर कूदने की शर्तें भी लग रही हैं। हर सुबह और शाम युवक स्टंट करने से बाज़ नहीं आरहे। कुछ ऐसा ही स्थानीयो द्वारा बघवा नाला हुकुलगंज और राजघाट के पास किशोरों के गंगा व वरुणा में नहाते हुए का वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद आदमपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। शाम के समय नमो घाट, वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट के पास रोक के बावजूद लोगों की भीड़ जुट रही है और लड़के बेरोकटोक नहाते रहते हैं। वहीं, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें बोट पेट्रोलिंग के जरिए लोगों को आगाह और सतर्क कर रही हैं। 

सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से डूबा, मौत

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया एक युवक उफनाई गंगा में डूब गया। वह उसके एक साथी को बचा लिया गया। घाट पर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। गंगा में डूबे युवक की पहचान बिहार निवासी रोशन सिंह (22) के तौर पर हुई है। वह गोरेगांव मुम्बई में रहता था। हाल ही में जलालपुर जौनपुर निवासी अनिकेश विश्वकर्मा के यहां आया था। सोमवार सुबह रोशन और अनिकेत दो अन्य साथियों के साथ कार से मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचा। बताया जाता है कि गंगा घाट पर रोशन अपने एक दोस्त के साथ सेल्फी लेने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। रोशन को पकड़ने की कोशिश में उसका दोस्त भी उफनाई गंगा में गिर गया और दोनों  गहरे पानी में डूबने लगे। 

मछुआरों ने बचाई एक की जान

मौके पर मौजूद मछुआरों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन रोशन सिंह का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने कैथी, ढकवां, चंद्रावती घाट तक खोजने का प्रयास किया लेकिन गंगा में डूबे रोशन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीआरएफ के लोगों को सूचना दी है। बाढ़ के चलते गंगा की लहरें तेज हैं। ऐसे में मछुआरों और गोताखोरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर, रोशन के साथ आए उसके दोस्तों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोशन सिंह मुंबई के एक कॉलेज में बी.कॉम का छात्र था। उसका परिवार गोरेगांव मुम्बई में है।