सीएम योगी ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा- दो साल में कोरोना महामारी बनी चुनौती

सीएम योगी ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा- दो साल में कोरोना महामारी बनी चुनौती

(रणभेरी): सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 5 सालों का सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।इस दौरान अनुराग ठाकुर, कौशल किशोर और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करने से पहले UP सरकार के 5 साल के कामकाज को दिखाता थीम सॉन्ग लॉन्च किया। 1.22 घंटे की स्पीच में योगी ने दंगों से लेकर अस्पताल और किसान से लेकर युवाओं तक सबकी बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पांच साल पहले जब यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ संकल्प लिए थे। उन संकल्प की दिशा में सरकार ने जो किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य है। पांच साल में से तीन साल तक सरकार ने बेहतर काम कर प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने 'यूपी में योगी है उपयोगी' गीत लांच किया।दो साल में कोरोना महामारी जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी। 

 उत्तर प्रदेश की शतप्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। 70 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज लग गई है। 1538992 को बूस्टर डोज लग गई है। 15  से 17 वर्ष की आयु के 1 करोड़ से अधिक को डोज लग गई है। पहली लहर को नियंत्रण के बाद बहुत सारी परेशानी और चुनौतियों से मुकाबला किया। 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को घर पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था की। 581 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए है। तीसरी लहर को भी नियंत्रित किया गया है। आज एक्टिव केस 41471 है। पिछले 15 दिन में 60 हजार मामले कम हुए है। सबसे अधिक जांच करने वाला प्रदेश है। जीवन और जीविका को बचाने का मॉडल प्रस्तुत किया है। पांच साल में यूपी ने मील के पत्थर भी स्थापित किए है। मात्र पांच साल में अर्थव्यवस्था को नम्बर दो स्थान पर लाने में सफलता हासिल की है।

निवेश में यूपी का स्थान 14वे स्थान पर था, आज देश व दुनिया का निवेशक के लिए यूपी पहली पसंद है। सीएम योगी ने कहा कि यह यात्रा जो शरू हुई यहीं पर सन्तुष्ट करने वाली नही होनी चाहिए। आत्मा सन्तुष्टि लेकर नहीं बैठ सकते। अर्थव्यवस्था, प्रतिव्यक्ति आय की दृष्टि से भी यूपी को नंबर एक बनाना है। उसके लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। श्रमिक की स्किल मैपिंग कराई गई। एमएसएमई में ऋण को बढ़ाया गया है। बेरोजगारी की दर घटकर 3 प्रतिशत हुई है। 

यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती पारदर्शी तरीके से की। 46 हजार पुलिस को पदोन्नति दी । जिन भर्ती पर रोक लगाई थी उसे भी न्यायालय के आदेश पर कराया। साइबर पुलिसिंग की व्यवस्था की FSL लैब की व्यवस्था की है। फोरेंसिक इंस्टिट्यूट की कार्यवाही आगे बढ़ी है। महिला पुलिस की संख्या तीन गुना की गई है। महिला सुरक्षा का सशक्त नमूना प्रस्तुत कर रही हैं। यूपी पहला राज्य है जिसमे महिला पुलिस बिट की व्यवस्था की है। पांच साल में कोई दंगा नही हुआ, कोई आतंकी घटना नही हुई, सीमावर्ती जिलों में जॉइंट पुलिसिंग की व्यवस्था की है। चार जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की। डकैती, लूट, बलात्कार जैसे अपराध में कमी भी हुई है। धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है। 155 दुर्दान्त अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।पेशेवर माफिया की संपत्ति को जब्त किया। बसपा में 364, सपा सरकार में700 से अधिक दंगे हुए थे। भाजपा सरकार में कोई दंगा नही हुआ कोई आतंकी घटना नही हुई है। एटीएस के सेंटर स्थापित किए है। क़ानून व्यवस्था में सुधार से प्रदेश की छवि को बदल दिया है। यूपी आज देश मे निवेश का अच्छा गन्तव्य मिला है। तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे है। रोजगार बढ़ा। कोरोना काल मे 66 हजार करोड़ का निवेश मिला है। पहला डाटा सेंटर भी यूपी में बना रहा है।

सपा सरकार का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल तक दिखाई देता है। पांच साल सरकार की कार्यवाही ने यूपी को नए रूप में प्रस्तुत किया है। आज यूपी सफल व सम्रद्ध  प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है। जो भी काम करने में सफल हुए है , यूपी को देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाना है। आज 50 योजनाओं में यूपी पहले स्थान पर है। सुरक्षा से सम्रद्धि की यात्रा को अनवरत रखना है।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यमंत्री कौशल किशोर, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारी टीम के महत्वपूर्ण और वरिष्ठ सदस्य केशव प्रसाद मौर्य नामांकन दाखिल कर रहे हैं। मैने उनके प्रति सुबह ही शुभकामनाएं पेश की है।