सीएम योगी ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई

सीएम योगी ने जन्मदिन पर अखिलेश यादव को दी बधाई

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी एक जुलाई को 49वां जन्मदिन है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है।

 

इस दिन प्रदेश के सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर उनका जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव यूपी में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हैं और योगी सरकार को निशाने पर लेते रहते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी भी कड़ा पलटवार करते हैं। आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही कहा जाने लगा है कि सपा को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए। वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बना रही है।