बरेली की मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट: तीन के उड़े चीथड़े, मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर गिरा, शीशा ग्राइंडिंग के दौरान हुआ धमाका

बरेली (रणभेरी): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां पर एक मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। यह घटना किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार सुबह हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि फैक्ट्री की दीवार ढह गई।
आसपास का इलाका थर्रा गया। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। डरकर बाहर निकले तो हादसा देखकर कांप गए। किसी का हाथ तो किसी का पैर कटकर अलग हो गया था। फैक्ट्री मालिक अतीक रजा (45) और मजदूर सरताज (24) की मौत हो गई थी। मजदूर फैजान (29) तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।हादसा किला थाना के बाकरगंज मोहल्ले में शुक्रवार सुबह हुआ।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मांझे के लिए शीशे की ग्राइंडिंग का काम चल रहा था, तभी अचानक से ब्लास्ट हुआ।सरताज की मौसी गुड़िया ने बताया- कारखाने में सुबह मांझे के शीशे की ग्रांड के साथ एक धमाका हुआ। हम लोग डर गए। भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो सरताज बुरी तरह से घायल था। आनन-फानन में हम उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आज सुबह थानाक्षेत्र किला के बाकरगंज एरिया में एक मकान में विस्फोट होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक की जानकारी से पता चला कि यहां पर देसी मांझा बनाने का काम किया जाता है। जो देसी मांझा ये लोग बनाते हैं उसमें कच्चा धागा बाहर से लेकर आते हैं। उसके ऊपर लेड का पाउडर, जिसे कांच का पाउडर कहा जाता है, लगाया जाता है। चावल से लुगदी बनाई जाती है। उसी में सल्फर और पोटाश कायूज करके मांझे को धार दी जाती है। वहीं काम इनके द्वारा यहां किया जा रहा था।
इस दौरान धमाका हो गया है। डीएम साहब के द्वारा घटना का मुआएना किया गया है। इसके संबंध एक अभियान चलाया जाएगा। लुगदी जो बनती है, उससे धार दी जाती है। ये बहुत थोड़ी मात्रा में थी। जिसके वजह से दीवार का एक छोटा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।