जारी है मनमानी, प्लास्टिक बैन की कार्रवाई बेमानी

जारी है मनमानी, प्लास्टिक बैन की कार्रवाई बेमानी

प्लास्टिक बैन का फैसला शानदार, कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे दुकानदार 

वाराणसी (रणभेरी): सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्रियों की बिक्री व उपयोग पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद जिले में धड़ल्ले से जगह-जगह प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शहर के कई इलाकों में पॉलिथीन की बिक्री के साथ ही उसमें सब्जी रखकर दी जा रही है, वहीं अन्य बाजारों में भी चोरी छिपे बिक्री की जा रही है। नतीजा यह है कि पर्यावरण संतुलन के लिए प्रतिबंधित सामग्रियों की बिक्री व उपयोग पर रोक लगाने के लिए चला अभियान पूरी तरह से बेमानी साबित हो रहा है। 

सरकार द्वारा प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन लगाने के बाद नगर निगम कैंपेन के माध्यम से अवेयर करने के साथ एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। वर्ष 2018 में प्लास्टिक पर बैन के बाद अब तक प्रशासन ने लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना उसूल लिया है, इसके बाद भी कैंपेन व कार्रवाई जोरों पर चल रही है।
इसके बाद भी ऐसी प्लास्टिक सामग्रियों का धड़ल्ले से जगह-जगह न सिर्फ उपयोग हो रहा, बल्कि बिक्री भी की जा रही है। बता दें कि प्लास्टिक बैग सहित अन्य उत्पादों के कारण प्रदूषण नियंत्रण पर खतरा मंडराने लगा था, इसलिए सरकार सजग होकर इन सभी उत्पादों पर बैन लगाते हुए इसकी बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने लिस्ट जारी की है कि आप के लिए कौन सी प्लास्टिक बैन है और किसका प्रयोग करना है।

नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी मुक्त दिवस मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में नगर निगम के हेड आफिस सिगरा में इको मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में आये लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए प्लास्टिक के वैकल्पिक साधनों की जानकारी दी जा रही है। इस मेले में लोगों को जानकारी एवं मनोरंजन देने के लिए नगर निगम की तरफ से मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कल्चरर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। बावजूद इसके दुकानदारों का मनमानी जारी है।

कड़ी चेतावनी जारी

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जो भी सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की गई है उसका प्रयोग कहीं पर देखा जायेगा तो सीधा एक्शन लिया जायेगा। इसमें जब प्रवर्तन दल के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैन प्लास्टिक पाये जाने पर जुर्माना लगाते हुए प्लास्टिक को जब्त कर लिया जायेगा। भविष्य में बैन प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की कड़ी चेतावनी भी जारी की जायेगी।

नगर निगम के बैन प्लास्टिक (75 माइक्रोन से कम लेवल)

ईयर बड्स, प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, पालिस्ट्रीन, प्लेट, कप, गिलास एवं काटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बों के रैप, फिल्मइंविटेशन कार्ड, सिगरेट के पैकेट, पीवीसी बैनर, स्टिरर, चीनी मिलाने वाले प्रोडक्ट ल