अखिलेश यादव को नहीं मिली मुरादाबाद में प्लेन लैंडिंग की इजाजत, सपा बोली- अहंकार का जल्द होगा अंत!

अखिलेश यादव को नहीं मिली मुरादाबाद में प्लेन लैंडिंग की इजाजत, सपा बोली- अहंकार का जल्द होगा अंत!

(रणभेरी): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में प्लेन लैंड करने की अनुमति नहीं मिली।जिस पर समाजवादी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का दावा है कि कार्यक्रम पूर्व घोषित था, इसके बावजूद सपा सुप्रीमों के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसे अलोकतांत्रिक कृत्य करार दिया है।उन्होंने ट्वीट किया कि योगी सरकार के दबाव में आकर पूर्व घोषित कार्यक्रम हेतु मुरादाबाद में कमिश्नर और डीएम द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्लेन को लैंड होने की अनुमति ना देना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक कृत्य है। सपा ने आगे कहा कि भाजपा के अहंकार का अंत जल्द होगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव पूर्व विधायक दीप कुमार से मुलाकात करने जा रहे थे लेकिन प्लेन लैंडिग की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। पार्टी का दावा है कि इससे पहले झांसी में भी इसी तरह से प्लेन लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई थी।