अखिलेश ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, दिल्ली से नहीं भरने दी उड़ान, मुजफ्फरनगर जाने से रोकने की हुई कोशिश

अखिलेश ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, दिल्ली से नहीं भरने दी उड़ान, मुजफ्फरनगर जाने से रोकने की हुई कोशिश

(रणभेरी): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर उनके हेलिकॉप्टर को रोककर रखने का आरोप लगाया। बता दे ; अखिलेश यादव की  मुजफ्फरनगर में 1 बजे करीब  उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, लेकिन वह करीब ढाई बजे तक दिल्ली में ही थे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके हेलिकॉप्टर को दिल्ली में रोक लिया गया है। उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है।

इसके बाद अखिलेश ने जानकारी दी  3.10 पर उनके हेलिकाप्टर को उड़ने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने ये भी लिखा है कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…शुक्रवार को सपा-रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त प्रेसवार्ता मेरठ और मुजफ्फरनगर दो जिलों में होनी है। अखिलेश और जयंत को पहले मुजफ्फरनगर में 1 बजे साझा प्रेस कांफ्रेंस करनी थी, लेकिन वे अब तक वहां नहीं पहुंच पाए हैं। भाजपा के नेता पिछले एक सप्ताह से वेस्ट यूपी में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में अखिलेश जयंत की संयुक्त वार्ता भाजपा के प्रचार को जवाब देने की तैयारी मानी जा रही थी। एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अखिलेश पर कटाक्ष किए थे। माना जा रहा था कि शुक्रवार को जयंत के साथ अखिलेश भी भाजपा पर हमला बोलेंगे।