यूपी कैबिनेट में 21 प्रस्ताव पास: खेल नीति को दी मंजूरी, अयोध्या को भी मिली सौगात

यूपी कैबिनेट में 21 प्रस्ताव पास: खेल नीति को दी मंजूरी, अयोध्या को भी मिली सौगात

(रणभेरी): आज यूपी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। ये बैठक लोकभवन में हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। इसमें 22 प्रस्ताव कैबिनेट में रखे गए, 21 पास हुए हैं। यूपी सरकार की पहली खेल नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बाराबंकी में आईटी पार्क बनाया जाएगा। यूपी सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी 2023-24 को भी हरी झंडी दिखा दी है। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि चार निजी विश्विद्यालय को आशय पत्र जारी करने की मंजूरी दी गई है। इसमें टीएस मिश्रा विश्विद्यालय लखनऊ भी शामिल है। वरुण अर्जुन विश्विद्यालय शाहजहांपुर, फारुख हुसैन विश्विद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्विद्यालय बिजनौर के लिए भी आशय पत्र जारी किया गया है।