यूपी कैबिनेट बैठक में लगी 13 प्रस्ताव पर मुहर, राम नगर पालिका परिषद वाराणसी नगर निगम में शामिल

यूपी कैबिनेट बैठक में लगी 13 प्रस्ताव पर मुहर, राम नगर पालिका परिषद वाराणसी नगर निगम में शामिल

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को लोक भवन में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के फैसलों की नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी नगर निगम सीमा विस्तार करते हुए राम नगर पालिका परिषद को निगम सीमा में शामिल किया गया है। नवसृजित नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के लिए 550 करोड़ की मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना शुरू की है।

मुख्य मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि तक पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। तीन नगर पंचायत का विस्तार किया गया है। सात नगर पालिका परिषद का विस्तार किया गया है। प्रतापगढ़ की डेरवा बाजार नई नगर पंचायत का गठन किया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में पहुंच मार्ग के 797.6 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया है। मार्ग के लिए जो भी अधिग्रहण किया जाएगा उससे प्रभावित दुकानदारों को विस्थापित किया जएगा।।