राजातालाब में अनोखा विरोध: सड़क के गड्ढे में भरे गंदे पानी में मछली पकड़ने उतरे अधिवक्ता, व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजातालाब में अनोखा विरोध: सड़क के गड्ढे में भरे गंदे पानी में मछली पकड़ने उतरे अधिवक्ता, व्यवस्था पर उठाए सवाल

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वच्छता और विकास के दावों के बीच सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का आक्रोश अब विरोध के अनोखे तरीकों में सामने आने लगा है। राजातालाब में गुरुवार को स्थानीय निवासी एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने सड़क के गड्ढों में जमा गंदे पानी में मछली पकड़ने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर जिम्मेदार विभागों और सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने डंडों से मछली पकड़ने का कांटा तैयार किया और रथयात्रा रोड पर सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में भरे गंदे पानी के बीच बैठकर मछली पकड़ने का स्वांग रचा। इस दौरान उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने नाला और सड़क निर्माण, सीवर की सफाई तथा कूड़ा उठान जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए।

राजातालाब में अनोखा विरोध: सड़क के गड्ढे में भरे गंदे पानी में मछली पकड़ने उतरे अधिवक्ता, व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नारे लगाए कि जो सरकार नाला और सड़क नहीं बनवा सकती, सीवर साफ नहीं करा सकती और कूड़ा नहीं उठवा सकती, ऐसी सरकार बदलनी चाहिए। उनका यह अनोखा विरोध राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजातालाब क्षेत्र में सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। क्षेत्रवासी कई बार सड़क और नालों के निर्माण तथा नालियों की सफाई की मांग जिम्मेदार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

राजातालाब में अनोखा विरोध: सड़क के गड्ढे में भरे गंदे पानी में मछली पकड़ने उतरे अधिवक्ता, व्यवस्था पर उठाए सवाल

अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि राजातालाब की मौजूदा बदहाली देखकर शर्म आती है, लेकिन जिम्मेदार लोग समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों, नालों और सफाई व्यवस्था की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *