सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर कल होगा लॉन्च, ‘रामायण पार्ट-1’ के साथ जुड़ सकता है ट्रेलर

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर कल होगा लॉन्च, ‘रामायण पार्ट-1’ के साथ जुड़ सकता है ट्रेलर

(रणभेरी): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। चर्चा है कि फिल्म के ट्रेलर को रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ के साथ भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म की घोषणा जुलाई 2025 में ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से की गई थी। इसका प्री-प्रोडक्शन वर्ष 2024 में शुरू होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में मार्च 2026 में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया।

फिल्म की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई सैन्य झड़प से प्रेरित है। इसमें सलमान खान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। दिवंगत अभिनेता प्रशांत तमांग भी फिल्म का हिस्सा हैं।

11 साल बाद सलमान की प्लेबैक सिंगिंग में वापसी

फिल्म का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ 4 नवंबर को रिलीज किया गया। इस गाने में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। गाने में चित्रांगदा लाल साड़ी पहनकर गिटार बजाती दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। इसे साजिद खान ने लिखा और कंपोज किया है, जबकि महिला स्वर मुस्कान ने दिए हैं।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर कल होगा लॉन्च, ‘रामायण पार्ट-1’ के साथ जुड़ सकता है ट्रेलर

इस गाने के जरिए सलमान ने करीब 11 साल बाद प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 2014 में फिल्म ‘किक’ के गाने ‘हैंगओवर’ और 2015 में फिल्म ‘हीरो’ के गीत ‘मैं हूं हीरो तेरा’ को अपनी आवाज दी थी। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

रिलीज डेट पर सस्पेंस बरकरार

‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक फिल्म नवंबर या दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। संभावित रिलीज तारीखों में 13 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर के नाम सामने आ रहे हैं।

इसके अलावा सलमान खान निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की एक अन्य फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है। इसमें नयनतारा भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किए जाने की चर्चा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *