चुनौतियों के बीच वाराणसी में संजय सिंह की एंट्री

चुनौतियों के बीच वाराणसी में संजय सिंह की एंट्री
  • आप सांसद संजय सिंह ने भरी हुंकार, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
  • बोले सांसद संजय सिंह – रोज़गार दो या 10,000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दो, यह युवाओं का हक़ है
  • सच बोलने पर एफआईआर, विरोध करने पर मुकदमे…भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है
  • भर्ती घोटाले, पेपर लीक और बेरोज़गारी पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया
  • सड़कों पर गूंज रहा बदलाव का संदेश…युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों का अभूतपूर्व समर्थन

वाराणसी (रणभेरी)। उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा ने चौथे दिन वाराणसी में जनआंदोलन का रूप ले लिया। जक्खिनी से जंसा चौराहा तक निकली पदयात्रा में उमड़े भारी जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता अब मौजूदा हालात से त्रस्त होकर बदलाव की राह चुनने को तैयार है। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोग, छतों से बरसते फूल और गूंजते नारों के बीच संजय सिंह की प्रदेश मे यह तीसरी यात्रा उम्मीद और संघर्ष का प्रतीक बन गई।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह 10 बजे जक्खिनी स्थित श्रीकृष्ण बैंक्वेट एवं मैरिज लॉन से शुरू हुई यह पदयात्रा सांझ ढलने के साथ जंसा बाजार स्थित मौर्या लॉन पहुँची। राजातालाब, बीरभानपुर समेत वाराणसी सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह फूलमालाओं और नारों के साथ संजय सिंह का ज़ोरदार स्वागत किया गया। “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” के नारे पूरे रास्ते गूंजते रहे और युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने बेरोज़गारी को प्रदेश का सबसे बड़ा संकट बताते हुए कहा कि यदि सरकार युवाओं को स्थायी रोज़गार देने में विफल है, तो उन्हें 10,000 प्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई सरकार की मेहरबानी नहीं, बल्कि पढ़े-लिखे नौजवानों का अधिकार है। आम आदमी पार्टी इस हक़ को लेकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सच बोलना अपराध बन चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मणिकर्णिका घाट को नुकसान पहुँचाने, मंदिरों और मूर्तियों को तोड़े जाने के खिलाफ आवाज़ उठाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय सवाल उठाने वालों को डराने का काम कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी इस दमन से डरने वाली नहीं है। संजय सिंह ने ऐलान किया कि मंगलवार को काशी प्रांत को छोड़कर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

भर्ती घोटालों और पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे घोटालों ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। मेहनती छात्र सालों तक तैयारी करता है और अंत में उसे रद्द परीक्षा या घोटाले का सामना करना पड़ता है, जबकि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

महिलाओं, मज़दूरों और बुज़ुर्गों की बड़ी भागीदारी को लेकर संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा सिर्फ रोज़गार की नहीं, बल्कि सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि काशी की धरती से उठी यह आवाज़ अब पूरे उत्तर प्रदेश में गूंजेगी। पदयात्रा 22 जनवरी को सारनाथ में समाप्त होगी, लेकिन आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हर युवा को रोज़गार और हर नागरिक को सामाजिक न्याय नहीं मिल जाता।

सड़कों पर गूंज रहा बदलाव का संदेश….युवाओं महिलाओं और बुजुर्गो का अभूतपूर्व समर्थन

काशी पहुंचते ही सांसद संजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

चुनौतियों के बीच वाराणसी में संजय सिंह की एंट्री

लोहता कोरोता में स्वागत के इंतजार में खड़े लोग।

चुनौतियों के बीच वाराणसी में संजय सिंह की एंट्री

महिलाओं की भारी भीड़ के साथ यात्रा में शामिल हुई आप नेत्री पल्लवी वर्मा

चुनौतियों के बीच वाराणसी में संजय सिंह की एंट्री

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने संजय सिंह की पदयात्रा का किया समर्थन

पदयात्रा में मुख्य रूप से विधायक सुरेन्द चौधरी, पूर्व विधायक/प्रदेश सहप्रभारी दिलीप पांडेय, नि. प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मीडिया क्वार्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता वंशराज दूबे, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, विनय पटेल, अंकुश चौधरी, कमांडो अशोक, नीलम यादव, अजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *