काशी में आज से Yogi Adityanath का दो दिवसीय दौरा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा व निरीक्षण

काशी में आज से Yogi Adityanath का दो दिवसीय दौरा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा व निरीक्षण

वाराणसी (रणभेरी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम लगभग 6 बजे गोरखपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में शहर की चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री कुछ प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसमें Sampurnanand Sanskrit University परिसर में बन रहे विद्युत उपकेंद्र का दौरा शामिल हो सकता है। हालांकि देर शाम तक आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ था, लेकिन प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

शहर में दो दिन लागू रहेगा रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 5 और 6 मई को विभिन्न मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू रहेगा।

5 मई के लिए व्यवस्था

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय मार्ग पर वीवीआईपी आगमन से तीन घंटे पहले वाहनों को लहुराबीर और मैदागिन की ओर जाने से रोका जाएगा, उन्हें लकड़ी मंडी की तरफ मोड़ा जाएगा।
विश्वेश्वरगंज तिराहे से चारपहिया वाहनों को एक घंटे पहले मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें गोलगड्डा तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
मरीमाई तिराहे से तेलियाबाग की दिशा में यातायात बंद रहेगा, वाहनों को साजन तिराहा और इंग्लिशिया लाइन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मलदहिया चौराहे से जयसिंह और लहुराबीर की दिशा में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

6 मई के लिए व्यवस्था

  • जेपी मेहता कॉलेज से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा, उन्हें सेंट्रल जेल तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
  • गिलट बाजार क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों को भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।
Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *