गुरु की स्मृति में प्रो. डीसी पंत ने दिए 10 लाख रुपये, स्थापित होगा स्वर्ण पदक

गुरु की स्मृति में प्रो. डीसी पंत ने दिए 10 लाख रुपये, स्थापित होगा स्वर्ण पदक

बीएचयू के पूर्व शिक्षक प्रो. विजय प्रताप तिवारी की स्मृति में शुरू होगा स्वर्ण पदक, गुरु के प्रति जताया सम्मान

वाराणसी (रणभेरी): काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संस्थान के माइकोलॉजी एवं प्लांट पैथोलॉजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर प्रो. डीसी पंत ने अपने गुरु की स्मृति में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की है। इस राशि से विभाग के पूर्व शिक्षक प्रो. विजय प्रताप तिवारी की स्मृति में स्वर्ण पदक स्थापित किया जाएगा।

प्रो. डीसी पंत स्वयं इसी विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इसी विभाग में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं और प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने यह धनराशि अपनी पत्नी स्व. शोभा पंत के साथ मिलकर गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदान की है।

इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय में गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मान देने के साथ ही अकादमिक क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों की स्मृति को भी संरक्षित किया जाएगा। प्रो. विजय प्रताप तिवारी के नाम पर स्थापित होने वाला यह स्वर्ण पदक विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनेगा। प्रो. पंत की इस पहल को गुरु के प्रति सम्मान, समर्पण और कृतज्ञता की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *