देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, रेलवे स्टेशन से घाटों तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, रेलवे स्टेशन से घाटों तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

एसीपी चीतगंज शुभम जैन के नेतृत्व में पुलिस अलर्ट, सादी वर्दी में भी जवान तैनात; अवैध पटाखों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी

वाराणसी (रणभेरी): धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में देव दीपावली के भव्य आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पर्व के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर प्रमुख घाटों और सार्वजनिक स्थलों तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मी हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

एसीपी चीतगंज शुभम जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रेलवे स्टेशन और शहर के अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जगह-जगह पिकेट ड्यूटी और चेकपॉइंट बनाए गए हैं। इसके साथ ही रैंडम चेकिंग, स्पॉट इंस्पेक्शन और एक साथ कई स्थानों पर निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादी वर्दी में भी जवानों की तैनाती की गई है।

देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, रेलवे स्टेशन से घाटों तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

अवैध पटाखों की तस्करी पर विशेष नजर

पुलिस प्रशासन का विशेष ध्यान अवैध पटाखों की तस्करी और प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध आवागमन पर है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य किसी भी असामाजिक गतिविधि या अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।

देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का कड़ा पहरा, रेलवे स्टेशन से घाटों तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता

देव दीपावली पर काशी के घाटों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एसीपी ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील

एसीपी चीतगंज शुभम जैन ने नागरिकों और श्रद्धालुओं को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे स्वयं, परिवार या आसपास के लोगों को परेशानी अथवा नुकसान पहुंचे।

किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि देव दीपावली के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *