वाराणसी में अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार; 10 महिलाएं भी शामिल

वाराणसी में अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार; 10 महिलाएं भी शामिल

देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की जेब काटने और छिनैती की फिराक में आया था गिरोह, मास्टरमाइंड समेत सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले

वाराणसी (रणभेरी): देव दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाराणसी पहुंचे अंतरराज्यीय जेबकतरा और स्नेचर गैंग का सिगरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के गुंटूर और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, श्रद्धालुओं के आईडी कार्ड और 57,960 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मास्टरमाइंड गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन उर्फ डम्पू है। आरोपी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की जेब काटने, पॉकेटमारी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।

18 नवंबर से गेस्ट हाउस में डाला था डेरा

एसीपी चेतगंज शुभम सेठ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे 18 नवंबर 2026 से वाराणसी में रह रहे थे। सभी कैंट स्टेशन क्षेत्र स्थित एनपीएस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर गेस्ट हाउस में दबिश देकर सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वाराणसी में अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार; 10 महिलाएं भी शामिल

एसीपी के अनुसार, यह गिरोह केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं को निशाना बनाता था। शुरुआती जानकारी में आंध्र प्रदेश में आरोपियों के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। इसके अलावा गुंटूर और जीआरपी थाना गुंटाकल स्टेशन से जुड़े मामलों की भी जानकारी मिली है। पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

मेडिकल के लिए ले जाते समय रोने लगीं महिलाएं

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने लगी तो कुछ महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। गोद में बच्चों को लिए महिलाएं उन्हें सीने से लगाकर रोती दिखाई दीं। पुलिस ने सभी आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

वाराणसी में अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार; 10 महिलाएं भी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वल्लभा यादमनि, इटा कृष्णा वेनी, समुद्राला रवानम्मा, अंगडी द्वारका, कोलावल्ली मरियम्मा, गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन उर्फ डम्पू, पशुपुलाती लक्ष्मी, मालेल्ला साईगोपी, समुद्रालम मैरी, समुद्राला रवानम्मा, गोदावरी गुज्जी, जांपा किरन कुमार, इट्टा वेंकटेश और बोज्जागन रूद्रावीना शामिल हैं। सभी आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों और कस्बों के निवासी हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *