काशी में विकास को नई दिशा: लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य स्थल के नवनिर्मित स्वरूप का होगा भव्य लोकार्पण

काशी में विकास को नई दिशा: लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य स्थल के नवनिर्मित स्वरूप का होगा भव्य लोकार्पण

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान 100 से अधिक विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण की श्रृंखला में लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल के पुनर्विकसित स्वरूप का भी लोकार्पण प्रस्तावित है। इस परियोजना के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से पूरे परिसर का व्यापक सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया गया है।

नव रूप में विकसित इस स्थल को चुनार के लाल पत्थरों से आकर्षक और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है, जिससे इसकी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान और अधिक सुदृढ़ हुई है। परिसर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आधुनिक फसाद लाइटिंग लगाई गई है, जो रात के समय पूरे क्षेत्र को मनोहारी रूप देती है।

काशी में विकास को नई दिशा: लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य स्थल के नवनिर्मित स्वरूप का होगा भव्य लोकार्पण

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से परिसर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशेष ऑडियो सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से संत कबीर की वाणी और उपदेशों का निरंतर प्रसारण किया जाएगा, ताकि लोग उनके संदेशों से सीधे जुड़ सकें।

काशी में विकास को नई दिशा: लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य स्थल के नवनिर्मित स्वरूप का होगा भव्य लोकार्पण

उद्घाटन के अवसर पर सद्गुरु कबीर प्राकट्य स्थल के पीठाधीश्वर गोविंद दास शास्त्री ने इस विकास कार्य को आध्यात्मिक स्थलों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *